Gonda: मारपीट के मामले को हल्का करने के लिए उपनिरीक्षक ने मांगे पांच हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अंकित ने शिकायतकर्ता उपेंद्र प्रसाद से मुकदमा हल्का करने के एवज में पैसे की मांग की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को धानेपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके आवास से गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता से मारपीट के मामले में मुकदमें को हल्का करने व रियायत देने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी। साथ ही पैसा न देने पर मुकदमे में फंसने की धमकी दी।
इसके बाद धानेपुर के इटवा कवि निवासी शिकायतकर्ता उपेंद्र प्रसाद ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। शिकायतकर्ता से पूरी जानकारी लेने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पिछले कई दिनों से धरपकड़ की कोशिश कर रही थी।
ये भी पढ़े- UP: सहालग की धूम से ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी
ये भी पढ़े- UP Weather Today: आज कई जिलों में 45 के पार जा सकता है पारा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट; सुबह से लू जैसी हवा
बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे पीड़ित ने पैसा लेकर दरोगा अंकित यादव से संपर्क किया। इस दौरान अंकित यादव ने पैसा लेकर मुजेहना दतौली मार्ग पर सीमा वर्मा के किराये के मकान में बुलाया। जहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दरोगा अंकित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कोतवाली में पूछताछ जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.