फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students understood the journey from startup to market at the trade show

Gonda News: ट्रेड शो में छात्रों ने समझा स्टार्टअप से बाजार तक का सफर

Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students understood the journey from startup to market at the trade show
ट्रेड शो में शामिल मां पाटेश्वरी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा के विद्यार्थी। स्रोत: सोशल मीडि
गोंडा। किसी तकनीकी विचार को उत्पाद में कैसे बदला जाता है और उसे बाजार तक कैसे पहुंचाया जाता है, गोंडा के इंजीनियरिंग छात्रों ने इसे करीब से समझा। मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 40 छात्र-छात्राओं ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का भ्रमण कर ओडीओपी उत्पादों, स्टार्टअप और तकनीकी नवाचारों को देखा। छात्रों ने उद्यमियों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों से संवाद कर प्रोटोटाइप तैयार करने, उत्पाद विकास और बाजार तक पहुंच बनाने की जानकारी ली।
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित स्वदेशी उत्पादों और तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से सवाल-जवाब कर तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक कारोबार में बदलने की प्रक्रिया जानी। संस्थान के अनुसार, भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता, ओडीओपी और स्टार्टअप इकोसिस्टम से परिचित कराना था।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. भारतेन्दु नाथ मिश्र के नेतृत्व में हुए भ्रमण में संकाय सदस्य इंजीनियर मारुत नंदन त्रिपाठी और डॉ. अपर्णा वर्मा भी शामिल रहीं। एकेटीयू के वित्त अधिकारी केशव सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर के निदेशक प्रो. नीलेंद्र बादल, यूपीआईडी नोएडा के निदेशक प्रो. शैलेंद्र सिन्हा, इनोवेशन हब उत्तर प्रदेश के सीईओ महीप सिंह और सीआईओ वंदना ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed