फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students showed the path to UPSC through their project

Gonda News: छात्रों ने प्रोजेक्ट से दिखाई यूपीएससी की राह

Sat, 20 Dec 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students showed the path to UPSC through their project
जीआईसी में फ्यूल मॉनीटरिंग डिवाइस का प्रोजेक्ट प्रस्तुत करते छात्र। -संवाद
गोंडा। पीएम श्री फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में शनिवार को आयोजित कॅरिअर गाइडेंस मेले में विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। छात्रों ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित प्रोजेक्ट्स के माध्यम से न केवल जटिल समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया, बल्कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शक संदेश भी दिए।
विज्ञापन

कक्षा 12 के छात्र कृष्ण गोपाल तिवारी, आनंद तिवारी और रिशु तिवारी ने पेट्रोल-डीजल की सटीक मात्रा मापने के लिए एक विशेष डिजिटल मॉडल तैयार किया। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वाहन में डाले जा रहे ईंधन की मात्रा की जानकारी घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। छात्रों का दावा है कि यह तकनीक पेट्रोल पंपों पर होने वाली घटतौली और ईंधन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

वहीं, अभिषेक श्रीवास्तव और विनय शर्मा ने सिविल सेवा को लेकर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन और वैकल्पिक विषयों के चयन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल ढंग से समझाया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चंद्र ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों में तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, फिजिशियन डॉ. राकेश तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार तिवारी, डॉ. संत शरण तिवारी व प्रियेस दूबे ने भी छात्रों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य एसके सिंह और ऋषि शुक्ल सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed