{"_id":"61422b5d8ebc3eb3b44d9d4f","slug":"students-showed-talent-in-sports-competition-gonda-news-lko5957222146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी प्रिया यादव ने बालिका वर्ग की दौड़ को झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को क्षेत्र के सिरसा खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य रूप से कबड्डी, दौड़ तथा गोला फेंक खेल का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि युवा कल्याण अधिकारी प्रिया यादव नें प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के लिए खेल भी जरूरी है। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेल से स्वास्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है।
सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेले। बच्चों को खेलों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। सरकार खेलों के लिए बच्चों को पूरा सहयोग करेगी। 1500 मीटर बालिकाओं के दौड में सुंदरपती, निशा पाल तथा सुष्मिता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। 800 मीटर में सुंदरपती, मानषी तथा सुष्मिता ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
200 मीटर में पूनम, रीमा यादव तथा रूमन यादव तथा 100 मीटर में पूनम, मानषी तथा रीमा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष के 1500 मीटर में संजय, शिवपूजन, अंश, अंग्रेज, 800 मीटर में अमृतलाल, ऋषि सिंह, संदीप कुमार, 200 मीटर में राम आशीष, तिलोकचंद निषाद, विशाल निषाद, 100 मीटर में राम आशीष, बादल सिंह तथा परशुराम नें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिकाओं की कबड्डी में नवाबगंज गिर्द की टीम ने कटरा भोगचंद की टीम को हराया। खेल का समापन ब्लाक कमांडर बलराम निषाद नें करते हुए कहा कि ब्लाक स्तर पर विजयी खिलाड़ियों को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर व्यायाम प्रशिक्षक सन्नो यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनकापुर राहुल, राजकुमार, तिलकराम, संदीप शुक्ल आदि रहे।