फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students should stay abreast of innovation and technology

Gonda News: नवाचार और तकनीक के प्रति सजग रहें विद्यार्थी

Thu, 11 Jun 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Students should stay abreast of innovation and technology
टाउन हॉल में बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का उद्घाटन करते अति​थि
गोंडा। शहर के टाउन हॉल में बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मेधावियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का मंच बन गया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 300 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत, अनुशासन और धैर्य सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि सफलता केवल हासिल करना ही नहीं, बल्कि उसे निरंतर बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अभिभावकों से उन्होंने बच्चों की रुचि और प्रतिभा के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की सफलता की यात्रा का पहला पड़ाव है। आगे भी निरंतर परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार ने विद्यार्थियों से नवाचार, तकनीक और सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन इरफान मोईन ने किया।
इनका भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम में गोनार्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रोफेसर राजा शर्मा, होम फार्मेसी के समर्पण कुमार, साकेत ग्रामोद्योग प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक अरुण तिवारी, अवधराम दूते कबड्डी एकेडमी के मिझौरा के अरुण त्रिपाठी, चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय मिझौरा के दिग्विजय सिंह, सिटीमेड हॉस्पिटल की संचालक डॉ. अभिलाषा मिश्रा, त्रिकुटा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रमेश पांडेय, डॉ. शुक्ला डेंटल क्लीनिक के डॉ. आशीष शुक्ल, एम्स इंटर कॉलेज के संचालक डॉ. अभय श्रीवास्तव, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सुजैन दत्ता, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज के प्रबंधक वीके श्रीवास्तव, सलूजा ट्रेडर्स के चरणजीत सिंह, एमएसआईटीएम डिग्री कॉलेज के तबरेज को अतिथियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

प्रतिष्ठित विद्यालयों के मेधावी हुए सम्मानित
चित्रगुप्त मेमोरियल इंटर कॉलेज करनैलगंज, रोजवुड इं. काॅ., फातिमा इं. काॅ., सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गुरुनानक उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गीता इंटरनेशनल स्कूल, एम्स इंटर कॉलेज, एम्स इंटरनेशनल स्कूल, कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज, एमएफडी पब्लिक स्कूल, रघुकुल विद्यापीठ, सरस्वती विद्या मंदिर, रवि चिल्ड्रेन एकेडमी, बीएचडी इंटर कॉलेज धानेपुर, एएसटी पब्लिक स्कूल, यशमय वर्ल्ड स्कूल, सनबीम स्कूल, जयपुरिया स्कूल, जीआईसी, जीजीआईसी, जेपी मेमोरियल इं. काॅ., व पीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

टाउन हॉल में बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का उद्घाटन करते अतिथि

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed