{"_id":"69d53f6bc7b6b0c09801afc5","slug":"students-in-the-school-reduced-from-150-to-5-gonda-news-c-100-1-gon1003-155772-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विद्यालय में 150 से घटकर 5 रह गए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विद्यालय में 150 से घटकर 5 रह गए छात्र
Tue, 07 Apr 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बेलसर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगरौली में बीते तीन वर्षों से गणित और विज्ञान के शिक्षक न होने से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। हालात यह हैं कि कभी 150 से अधिक छात्रों वाला यह विद्यालय अब महज पांच छात्रों तक सिमट गया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके चलते अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला कराने से कतराने लगे हैं और पहले से पढ़ रहे छात्र भी स्कूल छोड़ रहे हैं। इस समस्या को लेकर करीब दस बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नामांकन बढ़ाने के प्रयास भी शिक्षकों की कमी के कारण सफल नहीं हो पा रहे हैं।
प्रधानाध्यापक ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को पत्र भेजकर शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। इस पर जिलाधिकारी ने बीएसए को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सागौन कटान मामले में होगी कार्रवाई
जेल रोड स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर में आठ सागौन के पेड़ों के कटान का मामला भी सामने आया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की। आरोप है कि छात्रावास अधीक्षक ने पेड़ कटवाने के बाद मामले को छिपाने और अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने निदेशक समाज कल्याण को पत्र भेजकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।