फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,yova mohotsav gonda

‘युवा उत्सव’ में प्रतिभाओं को दिया गया सम्मान, खिले चेहरे

Fri, 21 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
student,yova mohotsav gonda
गोंडा के टाउनहाल में युवा उत्सव का शुभारंभ करते विधायक प्रतीक भूषण सिंह, साथ में पूर्व सांसद केतक - फोटो : GONDA
गोंडा। डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह (टाउन हाल) में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव का शुभारंभ सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासनकाल के 200 वर्षों में हम बुरी तरह से टूट गए थे, आज एक बार फिर हम महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद केतकी सिंह ने की। जिला समन्वयक तरंग सारस्वत ने बताया कि इससे पूर्व एलबीएस पीजी कॉलेज में कविता लेखन, चित्रकला व मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता हुई। भाषण, युवा संवाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता का आयोजन टाउन हाल में किया गया।
विज्ञापन

कविता लेखन प्रतियोगिता में आयुषि सिंह को पहला, दिव्या पटेल को दूसरा और हिमांशु पांडेय को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी तिवारी को प्रथम, प्रियांशी साहू को द्वितीय तथा अदिति को तृतीय स्थान मिला। मोबाइल से फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पंजिका गुप्ता को प्रथम, स्वाति शुक्ला को द्वितीय तथा कोमल शुक्ला को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि को प्रथम, अपर्णा सिंह को द्वितीय तथा आलोक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में शिवानी तिवारी एंड पार्टी को प्रथम, नवर्षि एंड ग्रुप को द्वितीय तथा अंतिमा सोनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, एलबीएस पीजी कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय, मुख्य नियंता प्रो. एसबी सिंह, रुचि मोदी, प्रो. शिव शरण शुक्ल, नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती सिन्हा, शेफाली पांडेय, समता धनकानी व विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed