{"_id":"620e8db15284a9091e73543b","slug":"student-water-jaam-pradarshan-gonda-news-lko6182737173","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में जलभराव से आजिज छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर में जलभराव से आजिज छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-15 गोंडा मे बालपुर के शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज में जलनिकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते छात?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर (गोंडा)। स्थानीय कस्बे की नाली का गंदा पानी स्कूल परिसर में आ जाने से छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। छात्रों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य के समझाने पर छात्र शांत हुए। स्कूल प्रबंधक ने मिठाई के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
बता दें कि बालपुर बाजार में मिठाई की दुकानों व होटल का पानी नाली के रास्ते एक विवादित भूखंड में गिरता है। इन दिनों सहालग होने के चलते मिठाई की दुकानों व होटल से अधिक मलबा निकल रहा है। नाली का पानी 10 दिनों से शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज के परिसर में भर रहा है। जलभराव से उठ रही दुर्गंध से छात्र परेशान हैं। गंदे पानी के बदबू के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
गुरुवार को छात्र निखिल तिवारी, अर्जुन दूबे, रिमझिम तिवारी, आरती शर्मा, रूपम मिश्रा, जाबिरा खातून, अंजलि, श्वेता, सत्यम व देवप्रकाश सहित अन्य लोगों ने स्कूल गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ता देकर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस चौकी व जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र देकर गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग की। उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश सिंह ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधक से जानकारी हासिल की।