{"_id":"64e0fa38ed10b004450e0fd6","slug":"student-thrashed-for-supremacy-gonda-news-c-100-1-slko1026-2911-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वर्चस्व को लेकर छात्र की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वर्चस्व को लेकर छात्र की पिटाई
Sat, 19 Aug 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आवास विकास कॉलोनी के समीप स्थित एक स्कूल के सामने वर्चस्व को लेकर एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के एक छात्र की पिटाई कर दी। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी छात्र बाइक छोड़कर भाग गए।
आवास विकास काॅलोनी के समीप स्थित एक कान्वेंट स्कूल के छात्रों के दो गुटों में बृहस्पतिवार को कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर शुक्रवार दोपहर एक गुट का छात्र किसी काम से आवास विकास कॉलोनी जा रहा था। तभी दूसरे गुट के एक छात्र ने उसे रोक लिया और अभद्रता करने हुए उसकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद जब वह लौट रहा था तो पिटाई करने वाला छात्र तीन साथियों संग पहुंचा और सभी ने मिलकर उसकी दोबारा पिटाई की। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर छात्र बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। मौके पर मिली बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी छात्रों का पता लगाया जा रहा है।