{"_id":"586555c04f1c1b255eeebc99","slug":"student-succumbs-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से छात्रा ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से छात्रा ने दम तोड़ा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद : लैपटॉप न मिलने पर भड़कीं छात्राएं
- फोटो : self
दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक मासूम की जान ले ली। कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में पांचवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा की ठंड लगने से बुधवार को मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना पर एसडीएम करनैलगंज ने मामले की जांच के लिए टीम भेजी है।
जिले में दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार से चल रहीं पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है, लेकिन इस भीषण ठंड के बावजूद स्कूल नहीं बंद किए गए हैं। इसका खामियाजा परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है।
बुधवार को कटरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में पढ़ने वाली एक छात्रा की ठंड लगने से मौत हो गई। कटरा बाजार के माधवपुर गांव के मजरा लालाडीह के रहने वाले राजकुमार शुक्ला ने बताया कि वह लखनऊ के ऐशबाग में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी बिट्टन शुक्ला (10) माधवपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। मंगलवार को स्कूल में बर्तनों का वितरण होना था, जिसके कारण कड़ाके की ठंड के बावजूद वह स्कूल गई थी।
विज्ञापन
राजकुमार ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद बिट्टन की तबीयत बिगड़ गई और उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उसे उल्टी व दस्त की शिकायत हो गई। रात में घर पर मौजूद उसकी पत्नी ने उसे दर्द की दवा खिलाई, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
बुधवार की सुबह बिट्टन ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि मंगलवार को बिट्टन स्कूल आई थी। यहां उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी और छुट्टी होने पर सभी बच्चों के साथ वह भी घर चली गई थी। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
उपजिलाधिकारी करनैलगंज हरिशंकर लाल शुक्ला ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में पढ़ने वाली पांचवीं की छात्रा बिट्टन की ठंड लगने से मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में एक जांच टीम मौके पर भेजी गई है। जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अगर छात्रा की मौत ठंड लगने से हुई है तो उसके परिवारीजनों को प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। ,