फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student shot dead, road blocked by placing dead body

Gonda News: गोली मारकर छात्र की हत्या, शव रख लगाया जाम

Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Student shot dead, road blocked by placing dead body
विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज के तुलसीपुर माझा पट्टी बलराज गांव निवासी 12वीं के छात्र अंशुमान सिंह (17) की बुधवार रात घर से बुलाकर ले गए दोस्त ने मरहमपुर के पास अन्य साथियों संग मिल गोली मारकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने ढेमवा मार्ग पर घर के सामने सड़क पर अंशुमान का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से फोन पर हुई वार्ता के बाद जाम खत्म हो सका।
विज्ञापन

गांव निवासी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि उनका बेटा अंशुमान सिंह (17) नगर के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। एक साल पहले अंशुमान का किसी बात को लेकर दोस्तों से विवाद हो गया था। मगर बाद में सभी ने आपस में दोस्ती कर ली थी। गांव निवासी एक किशोर बुधवार रात करीब 10 बजे अंशुमान को घर से बुलाकर बाइक से लेकर चला गया। ढेमवा-रांगी मार्ग पर मरहमपुर के पास निर्जन स्थान पर पहले से मौजूद दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने अंशुमान को गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली लगने के बाद भी वह भागकर 300 मीटर दूर स्थित यज्ञ नारायण श्रीवास्तव के घर पहुंचा। उन्होंने अंशुमान को घायल देखकर परिजनों को फोन से सूचना दी। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने देखते ही उसे अयोध्या मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने अंशुमान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा व गोरखपुर के बांसगांव थाने में तैनात आरक्षी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद भतीजे ने उन्हें फोन करके बताया था। वह रात में ही घर के लिए निकल लिए थे। बृहस्पतिवार सुबह फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम अंशुमान का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने ढेमवा मार्ग जाम कर दिया। घर के सामने शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों से फोन पर बात की। करीब 45 मिनट बाद जाम खत्म हो सका। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रविप्रकाश सिंह की तहरीर पर दो बाल अपचारियों समेत गांव निवासी विशेष प्रताप सिंह, रजवंत सिंह व अखिलेश सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि एहतियातन गांव में पीएसी लगाई गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed