फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student murdered and body thrown on railway track

Gonda News: छात्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Wed, 27 Mar 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Student murdered and body thrown on railway track
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के छिटईजोत ललकपुर का था निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के छिटईजोत ललकपुर गांव के रहने वाले एक छात्र की मंगलवार की देर रात हत्या करके शव को अमवा अशरफाबाद जंगल में स्थित रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह शव मिलने पर हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र के पिता ने बेटे की हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेके जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने देर शाम तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वे मछली बाजार मार्ग पर काॅपी-किताब की दुकान करते हैं। उनका बेटा रोहित कुमार वर्मा क्षेत्र के गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय महेवा नानकार में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। राजेश के मुताबिक प्रतिदिन की तरह उनका बेटा मंगलवार की रात भी तकरीबन 10:00 बजे घर से भोजन करके दुकान पर सोने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने सूचना दी कि अशरफाबाद जंगल में रेलवे ट्रैक के पास उसके बेटे का शव पड़ा है। आननफानन जब वहां पहुंचा तो देखा कि बेटे रोहित कुमार वर्मा (22) का शव ट्रैक के पास पड़ा था। राजेश ने बताया कि उसके बेटे की किसी ने हत्या करके उसे आत्महत्या साबित करने के इरादे से शव रेल ट्रैक पर फंेक दिया है।
कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि रोहित की बाइक रेल ट्रैक से एक किलोमीटर की दूरी पर चाय की दुकान के पास खड़ी पाई गई है। जबकि मोबाइल फोन और बाइक की चाबी उसकी पैंट की जेब से मिली। मोबाइल से मिले नंबर से ही कॉल करके 112 के पुलिसकर्मियों ने रोहित के पिता को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल...राजेश के चार बच्चों में रोहित कुमार वर्मा सबसे बड़ा था। परिवार में इसके अलावा रोहित की छोटी बहन रोशनी (15) तथा जुड़वा भाई-बहन पुतिन (7) और विधि (7) है। रोहित की मौत से उसकी माता गीता देवी, पिता राजेश का बेटे को खोने के गम में रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed