फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student

स्काउट से छात्रों में बढ़ती अनुशासन व देशभक्ति की भावना

Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
student
बेलसर (गोंडा)। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में संचालित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के मंडलीय रैली के समापन के मुख्य अतिथि कामिनी श्रीवास्तव संगठन कमिश्नर उत्तर प्रदेश एवं नोडल अधिकारी देवीपाटन मंडल रही। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट से बच्चों को नवीन ज्ञान प्राप्त होता है। बच्चों में अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना का विकास होता है। बच्चों की प्रतिभा विकसित होती है। उनकी अभिव्यक्ति क्षमता एवं आंतरिक गुणों को प्रदर्शित करने का एक खूबसूरत मंच है। स्काउट एंड गाइड से बच्चों को ढेर सारी नवीन क्रियाकलापों की जानकारी मिलती है। प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना नंदिनी भारती, रिया सिंह, नेहा ने प्रस्तुत किया। स्काउट गाइड ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी। तीन दिवसीय मंडलीय रैली के विभिन्न प्रतियोगिताओं में तहसील सीनियर वर्ग में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा की स्काउट तथा गाइड दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तहसील जूनियर स्काउट-अवध बाल इंटर कॉलेज मोहना प्रथम, राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज बहराइच द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

नगर सीनियर स्काउट भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार गोंडा प्रथम, जगत जीत सिंह इंटर कॉलेज श्रावस्ती द्वितीय स्थान पर रहे। नगर जूनियर स्काउट में श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी गोंडा प्रथम, लक्ष्मी देवी उत्तर माध्यमिक विद्यालय बहराइच द्वितीय स्थान पर रहे। नगर बेसिक स्काउट में उच्च प्राथमिक विद्यालय में मरचौर प्रथम, ब्लॉक बेसिक स्काउट में और कौशलेंद्र विक्रम इंटर कॉलेज पयागपुर बहराइच प्रथम, तहसील जूनियर गाइड में राजकीय बालिका हाई स्कूल लौवाटपरा प्रथम, नगर जूनियर गाइड में सरजू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज गोंडा प्रथम, ब्लॉक बेसिक गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलसर प्रथम तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नवाबगंज गोंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी टीम को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन मजहर उल हक अंसारी ने किया। रैली को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बलरामपुर भगवती प्रसाद शुक्ल राजेश द्विवेदी जिला सचिव गोंडा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों की स्काउट पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार गुप्त, शैलेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र शेखर, मनोज पांडे, रामकुमार तिवारी, कायमा इस्लाम, धर्मेंद्र तिवारी, दीपांजलि वर्मा, रोहित पांडे, अटल बिहारी पांडे, राजीव कुमार, राहुल श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह, तथा देवकली प्रसाद पांडे, राम नाथ पांडे, बृजेश द्विवेदी, सुभाष चंद जायसवाल कोषाध्यक्ष, ममता किरण राव, अदिल अहमद, अशोक कुमार, अनुराधा शुक्ला, बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ पवन प्रताप सिंह पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed