फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student dies of electrocution while shutting off school's tullu pump

स्कूल का टुल्लूपंप बंद करते समय करंट लगने से छात्र की मौत

Tue, 26 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Student dies of electrocution while shutting off school's tullu pump
गोंडा। वजीरगंज के लघु माध्यमिक विद्यालय चंदापुर में मंगलवार की दोपहर स्कूल में लगे टुल्लू पंप को बंद करते समय करंट लगने से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। स्कूल के लोग पहले उसे सीएचसी ले गए और बाद में निजी अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के पिता ने प्रधानाध्यापिका की लापरवाही से बेटे की जान जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के चंदापुर गांव के मजरे गड़ौवा के रहने वाले संतोष कुमार यादव ने बताया कि उनका बेटा विवेक यादव 14 पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदापुर में 6वीं का छात्र है। संतोष के मुताबिक बेटा विवेक मंगलवार को स्कूल गया था। आरोप है कि दोपहर में स्कूल में टुल्लू पंप चल रहा था।
विज्ञापन

जिसे बंद करने के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका उमा देवी ने विवेक को भेज दिया। टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से विवेक की मौत हो गई। विवेक की चीख सुनकर विद्यालय कर्मी दौड़े और उसे पहले सीएचसी व बाद में नवाबगंज के निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष यादव का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका की लापरवाही से उसके बेटे की जान गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई राघवेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश नरायन मिश्र ने छात्र के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से जानकारी ली। उधर प्रधानाध्यापिका उमा देवी ने बताया कि छात्र बाहर पानी पीने गया था। वहीं उसे करंट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed