फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student dies due to SUV collision

Gonda News: एसयूवी की टक्कर से छात्र की मौत

Tue, 26 Nov 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to SUV collision
परसपुर/गोंडा।
विज्ञापन

परसपुर-बेलसर मार्ग पर देर रात एसयूवी की टक्कर लगने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक एसयूवी छोड़कर भाग गया। केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
गौरी जमादार पुरवा बरौली उमरीबेगमगंज निवासी राघवराम के दो पुत्रों में छोटा अजय गौतम (18) एलबीएस पीजी कॉलेज में स्नातक का छात्र था।सोमवार रात 12:30 बजे वह मुख्यालय से घर लौट रहा था। पिता राघवराम ने बताया कि परसपुर में बेलसर मार्ग पर वैशनपुरवा के पास अजय की बाइक में एसयूवी की टक्कर लग गई। इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक एसयूवी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने परिजनों को सूचना देकर अजय को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिचितों के मुताबिक, वह मिलनसार के साथ ही होनहार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि अजय ने हेलमेट नहीं पहना था। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। क्षतिग्रस्त बाइक व एसयूवी को कब्जे में लिया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed