{"_id":"6570bfdab6656ff82a08b6c9","slug":"student-accuses-madrasa-teacher-of-molestation-video-goes-viral-gonda-news-c-100-1-gon1004-8923-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छात्रा ने मदरसा शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छात्रा ने मदरसा शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल
Thu, 07 Dec 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। मदरसे में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने शिक्षक पर गलत कार्य का आरोप लगाया है। मदरसे के प्रबंधक ने मामले में आरोपी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस भेजा है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
नवाबगंज के सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसे की एक छात्रा का रोते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा कह रही है कि उसके साथ रेहान मास्टर ने बहुत गलत किया है। इस संबंध में जब मदरसे के प्रबंधक मो. आलम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला एक माह पुराना है।
आरोप लगाया कि शिक्षक ने सात नवंबर को छात्रा से छेड़खानी व अश्लीलता की थी। शिक्षक को मौखिक रूप से चेताने के बाद भी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ। आठ नवंबर को मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी शिक्षक रेहान रजा को कारण बताओ नोटिस भेजते हुए विधिक कार्रवाई के लिए चेताया था। इसकी प्रतिलिपि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
प्रबंधक ने बताया कि शिक्षक की ओर से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। आरोपी शिक्षक का कहना है कि दुश्मनी के चलते उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
पीड़ित छात्रा की मां ने शिक्षक पर मारपीट व अशिष्ट शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। आरोप है कि दूसरे दिन मदरसे में शिकायत करने पर आरोपी शिक्षक ने परिजनों को मारपीट की भी धमकी दी। ऐसे में आरोपी शिक्षक रेहान रजा के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -मनोज कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, नवाबगंज