फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strictness increased to search for villains

Gonda News: खलनायकों की तलाश के लिए बढ़ाई गई सख्ती

Wed, 12 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Strictness increased to search for villains
गोंडा। निकाय निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले के दस निकायों में नौ थानों की पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है जो चुनाव में खलल डाल सकते हैं। खलनायकों की सूची तैयार कर पुलिस पाबंद करने की रिपोर्ट संबंधित एसडीएम को भेजेगी। एसडीएम के स्तर से ऐसे लोगों को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी जाएगी। ऐसे में लोग मतदान के समय तक पुलिस की निगरानी में रहेंगे। इसके अलावा आपराधिक मामलों में वांछित ऐसे लोग जो चुनाव में दखल बढ़ाएंगे, उनको भी सूचीबद्ध् कर विधिक कार्रवाई कर शिकंजा कसा जाएगा। चुनाव को देखते हुए पुलिस मशक्कत करने में जुटी है। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने धारा 144 लागू करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में खलल डालने वालों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

करनैलगंज में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए अलग-अलग नगर पालिका व नगर पंचायतों में मतदान केंद्रों को लेकर छंटनी का कार्य पूरा हो गया है। नगर निकाय चुनाव में नगर के 25 वार्डों के मतदाता 39 बूथों पर मतदान करेंगे। जिसमें मिश्रित आबादी एवं राजनैतिक गुटबंदी के चलते बूथों को अति संवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य श्रेणी में रखा गया है। 39 बूथों में 22 मतदान स्थलों को अति संवेदनशील और आठ मतदान स्थल को संवेदनशील एवं नौ को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। रिटर्निंग ऑफिसर उपजिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि मतदान स्थलों को मिश्रित आबादी एवं राजनीतिक गुटबंदी के आधार पर अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है। जहां पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed