{"_id":"6a6a19fe8532401aaa0acd5a","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-spreading-rumors-gonda-news-c-100-1-slko1026-163259-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Wed, 29 Jul 2026 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस लाइन सभागार में एसपी विनीत जायसवाल ने थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि त्योहार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बैठक में एसपी ने यक्ष एप पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, सीसीटीएनएस पर 60 और 90 दिन से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा कर आरोपपत्र दाखिल करने तथा ई साक्ष्य के प्रभावी संकलन और अपलोडिंग के निर्देश दिए। थानों में लंबे समय से खड़े मुकदमाती, जब्त और लावारिस वाहनों के विधिक निस्तारण के लिए भी अभियान चलाने को कहा।
यातायात व्यवस्था की समीक्षा में हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग को अनिवार्य कराने, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करने, शांति समिति एवं पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया। धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से लगातार संवाद बनाए रखने के साथ ही धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है।