फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stopping heavy vehicle operations on Sanjay Setu will increase inflation

Gonda News: संजय सेतु पर भारी वाहनों का संचालन बंद होने से बढ़ेगी महंगाई

Mon, 13 Apr 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Stopping heavy vehicle operations on Sanjay Setu will increase inflation
करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर संजय सेतु से भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से महंगाई बढ़नी तय है। इस पुल पर 16 अप्रैल से वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। इससे गिट्टी, मौरंग, राशन, सब्जी और स्टेशनरी आदि के दाम में उछाल की संभावना है। माल ढुलाई का भाड़ा बढ़ने से आम जरूरत की चीजें महंगी हो जाएंगी। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन


गिट्टी और मौरंग के थोक विक्रेता राजेश सिंह ने बताया कि मौरंग की कीमत 67-70 रुपये से बढ़कर 78-80 रुपये प्रति घन फिट हो जाएगी। इसी तरह गिट्टी की कीमतों में भी 150 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

सब्जी के आढ़ती सदरुद्दीन, जमील अहमद, निजामुद्दीन, दस्तगीर, धर्मराज मौर्य, शेषकुमार और अनिल मौर्य का कहना है कि आलू और प्याज के दाम में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी होगी। ट्रांसपोर्टर ध्रुव तिवारी, काजू कुरैशी और चांद ने बताया कि लखनऊ से करनैलगंज का भाड़ा 50 किलोग्राम के नग पर 80 रुपये से बढ़कर 140 रुपये तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन के थोक विक्रेता अशोक सिंघानिया, अंकित सिंघानिया, इंद्रजीत सिंह, अमरदीप सिंह और प्रमोद कुमार का कहना है कि कानपुर व लखनऊ जैसे शहरों से आने वाले राशन पर 50 रुपये प्रति बोरी और तेल के डिब्बे के 20 रुपये तक दाम बढ़ जाएंगे। वर्तमान में स्कूलों में प्रवेश का समय है, जिससे कॉपी व किताबों की मांग अधिक है। स्टेशनरी व्यापारी गौतम सिंघानिया, राजू तिवारी और कृष्णानंद ने बताया कि भाड़ा बढ़ने से कॉपियों व रजिस्टरों के दाम पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed