फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Step mother tied her feet, father slit her throat with a knife

Gonda News: सौतेली मां ने जकड़े पैर, पिता ने चाकू से रेता था गला

Thu, 13 Jun 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Step mother tied her feet, father slit her throat with a knife
श्वेता शुक्ला की फाइल फोटो
गोंडा। श्वेता शुक्ला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा की रहने वाली श्वेता शुक्ला ने दहेज हत्या के आरोपी युवक से शादी से इंकार कर दिया था। इससे नाराज पिता व सौतेली मां ने श्वेता के कत्ल की साजिश रची थी। सौतेली मां ने अपने बेटे और बेटी को ननिहाल भेज दिया था। फिर देर रात सौतेली मां ने श्वेता के दोनों पैर जकड़ लिए और पिता ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मामले में श्वेता के नाना की तहरीर पर पुलिस ने पिता, सौतेली मां समेत तीन को नामजद करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी दंपती को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


तुलसीराम पुृरवा निवासी राजेश शुक्ल की बेटी श्वेता शुक्ला का सोमवार देर रात घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया गया था। श्वेता के पिता ने अपने भाई व भतीजे पर बेटी के कत्ल का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। दूसरी तरफ माेतीगंज के खिरईखिरवा गांव के रहने वाले मृतका के मामा बृजबिहारी मिश्र ने श्वेता के पिता, सौतेली मां किरन व उसकी बेटी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता राजेश शुक्ल, सौतेली मां किरन व उसकी बेटी के खिलाफ हत्या व धमकी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी पिता राजेश शुक्ल और किरन को गांव की नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि श्वेता की शादी कौड़िया थाना क्षेत्र के टनटनवापुर उजेहना गांव निवासी शिवम शुक्ल से करना चाहते थे। शिवम दहेज हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध है। इसलिए श्वेता ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से श्वेता से पिता राजेश व सौतेली मां किरन नाराज थी। राजेश का अपने भाइयों से जमीन और मकान के बंटवारे का विवाद भी चल रहा है। इसके चलते उसने पत्नी किरन संग मिलकर भाइयों को फंसाने की साजिश रची। जिसके तहत किरन ने अपने बेटे और बेटी को एक दिन पहले ही ननिहाल भेज दिया था। इसके बाद देर रात जब श्वेता सो रही थी। तभी किरन ने उसके दोनों पैर जकड़ लिए और राजेश ने चाकू से उसका गला रेतकर कत्ल कर दिया। फिर भाई और भतीजे पर श्वेता के कत्ल का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। बताया कि दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कत्ल के बाद पिता राजेश शुक्ल और सौतेली मां किरन के विरोधाभासी बयानों के चलते पुलिस को पहले ही शक हो गया था। श्वेता के मामा ने भी राजेश और किरन पर ही कत्ल का आरोप लगाया था। ननिहाल पक्ष राजेश की बताई थ्योरी को मानने को तैयार नहीं था। तफ्तीश में जुटी पुलिस टीम ने सभी पहलुओं पर छानबीन की। शक की सूई राजेश और किरन पर ही आकर टिक गई। लेकिन पुलिस ने उन्हें भनक नहीं लगने दी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद श्वेता के अंतिम संस्कार का इंतजार करती रही। जैसे ही अंतिम संस्कार हो गया। पुलिस ने राजेश व किरन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed