फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Statue of Ashtadhatu found in the pond

तालाब में मछली पकड़े गए बच्चों को मिली अष्टधातु की मूर्ति

Sun, 14 Jun 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Statue of Ashtadhatu found in the pond
खोड़ारे (गोंडा)। चंद्रदीप घाट में रविवार की दोपहर दो बच्चे तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतरे थे। मछली पकड़ते समय दोनों बच्चों को अष्टधातु की एक मूर्ति मिली है। दोनों बच्चों ने इसकी सूचना खोड़ारे पुलिस को दी। तालाब में मिली मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये की बताई जाती है। पुलिस ने आस-पास के जनपदों की पुलिस को सूचना भेजी है।
विज्ञापन

थाना खोड़ारे क्षेत्र के रहने वाले रतीराम सिंह का बेटा श्याम सिंह व विजय का बेटा अरुण रविवार की दोपहर चंद्रदीपघाट में मछली पकड़ने के लिए उतरे थे। दोनों तालाब में मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच उनके पैर से कोई भारी वस्तु टकराई। जब दोनों ने उसे बाहर निकाला तो अष्टधातु की एक मूर्ति निकली। मूर्ति को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

दोनों बच्चों की सूचना पर पहुंची पुलिस मूर्तियों को थाने ले आई है। थाना खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद अष्टधातु की मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये की है। मूर्ति का वजन 17 किलो 650 ग्राम है। बताया कि मूर्ति के संबंध में जनपद के साथ ही आस-पास के जनपदों की पुलिस को भी सूचना भेजी गई है। जिससे पता चल सके कि मूर्ति कहां से चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed