फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   state minister roadways

मंत्री के सामने ही बस अड्डे से गुजर गई प्राइवेट बस

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
state minister roadways
फोटो-23-गोंडा के रोडवेज बस स्टेशन पर निरीक्षण के बाद एआरएम को निर्देश देते राज्यमंत्री स्वतंत्र प? - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के दौरे पर आए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार परिवहन विभाग दयाशंकर सिंह ने रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान हाल ही में रोडवेज परिसर में कराए निर्माण कार्य में खामियां मिलीं। नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने व जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने का आश्वासन दिया। मंत्री के सामने से रोडवेज बस स्टेशन से एक प्राइवेट बस गुजरते देख लोगों ने शिकायत की। कहा कि यहां कभी विभाग की ओर से चेकिंग ही नहीं की जाती। मंत्री ने एक किलोमीटर के दायरे में प्राईवेट वाहनों के संचालन पर संभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह बुधवार को अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के तेरहवीं संस्कार में आए थे। इसके बाद वह सीधे रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रोडवेज परिसर का निरीक्षण किया। मंत्री कार्यशाला में पहुंचे और बसों की कर्मचारियों से बसों के सेहत की जानकारी ली। स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता के बारे में पूरा तो पता चला कि समय पर आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्होंने केंद्रीय कार्यशाला से समय से आपूर्ति कराने के लिए अधिकारियों को कहा।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में जलभराव देखकर मंत्री ने खामियों पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ जांच कराने के अधिकारियों को आदेश दिए। मंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रदेश में 150 बसें खरीदी गई हैं। जिनमें से गोंडा रोडवेज को दो नई बसें संचालन के लिए दी गई हैं। अब नई दो बसें एक्सप्रेस-वे पर दौड़ाई जाएंगी। 1150 बसों की चेचिस खरीदी गई है, जिसकी बॉडी बन रही है। बस स्टेेशन गेट से एक प्राइवेट बस गुजरते देख प्रदीप मिश्र, सौरभ पांडेय समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए एआरटीओ की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन पर प्राइवेट वाहन दिखे तो करें चालान
गोंडा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में परिवहन विभाग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एकमुश्त समाधान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। कहा कि बकाया राजस्व को किस्तों में जमा कराएं, जिससे जनता को सहूलियत हो। जिन गाड़ियों की आरसी कटी हो उनके मालिकों के घर नोटिस चस्पा की जाए। राजस्व वसूली कि हर सप्ताह अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाए।
ओवरलोडिंग डग्गामारी पर अंकुश लगाए जाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिपो से एक किलोमीटर के दायरे में पाई जाने वाली डग्गामार गाड़ियों का प्रतिदिन चालान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनुबंधित बसों का सर्वे कर मांग पत्र का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।

बैठक में आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव, आरटीओ प्रवर्तन अजय कुमार यादव, एआरटीओ प्रशासन बबिता वर्मा, प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन शैलेंद्र तिवारी, निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार, एआरएम रोडवेज आरएम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed