फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   State government should be dismissed due to law and order

कानून व्यवस्था में फेल प्रदेश सरकार बर्खास्त हो

Mon, 05 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
State government should be dismissed due to law and order
इटियाथोक (गोंडा)। सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष का बलरामपुर जाते समय इटियाथोक में स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद आरपीएस इंटर कॉलेज में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। लोगों के ऊपर से कानून का शासन समाप्त हो गया है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अच्छे दिन आएंगे, 15 लाख हर भरतीय के खाते में आएगा। इन वादों के साथ सूबे में आई सरकार का कारनामा सभी के सामने है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। प्रदेश के कई बड़े जनपदों में लगातार महिलाओं व लड़कियों से अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। घर में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है। जिसके लिए प्रदेश सरकार दोषी हैं। पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने के लिए यहां से लेकर राजधानी तक आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने प्रदेश की सरकार को किसान विरोधी करार दिया। इस अवसर पर कुसुम मिश्रा, अनुराधा यादव, मोनी सिंह, बीनू शुक्ला, अजय त्रिपाठी, मंटू काजी, जमाल चौधरी, कय्यूम खान, राघव राम, बृजेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed