फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SSP of Bareilly, Shailesh Pandey gets the command of SP

बरेली के एसएसपी शैलेश पांडे को मिली एसपी की कमान

Mon, 14 Sep 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
SSP of Bareilly, Shailesh Pandey gets the command of SP
गोंडा में नवागत एसपी शैलेश कुमार पांडेय। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के खिलाफ भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया था। जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी के साथ भाजपा के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर एसपी को हटाने की मांग की थी और भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। भाजपाइयों के मुखर विरोध के फलस्वरूप रविवार को शासन ने एसपी को हटाकर जौनपुर जिले का कप्तान बना दिया और बरेली के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को जिले में तैनाती दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने कहा कि एसपी राजकरन नैय्यर ने पुलिस कर्मियों के अनियमित स्थानांतरण किए, इसकी जांच भी कराई जाएगी। मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

जिले में पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने 31 जुलाई 2019 को कार्यभार संभाला था। एक साल से अधिक समय तक उनका कार्यकाल रहा और वह सत्ता के नेताओं के निशाने पर अपनी तैनाती के कुछ माह बाद ही आ गए थे। माना जा रहा है कि थानाध्यक्षों की तैनाती को लेकर जिले के नेता उनसे खुश नहीं थे। इसके साथ ही वह जनप्रतिनिधियों की बातों केे तवज्जो नहीं देते थे। नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को हटाने के लिए कुछ नेताओं की सिफारिश को अनसुना करना और एक भाजपा नेता से उनके विवाद के बाद भाजपा के नेताओं ने एकजुट होकर शिकायत की। भाजपा जिलाध्यक्ष के पैड पर बीते 20 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव गृह से शिकायत की गई, जिसमें उन पर गंभीर आरोप भी लगाए गए। शासन ने रविवार की देर रात तबादला सूची में एसपी राजकरन नैय्यर को जौनपुर जिले का कप्तान बनाकर जिले से हटा दिया। जिले में बरेली के एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को तैनाती दी। एसपी के तबादले से संतोष तो भाजपा नेताओं को मिला लेकिन पुलिस अधीक्षक पद पर बने रहने से कसक बाकी रह गई है। अब एक बार फिर जांच और कार्रवाई की मांग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चुनौतियों के साथ शुरू करेंगे नए कप्तान अपनी पारी
जिले में बरेली के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को चुनौतियों के साथ ही अपनी नई पारी शुरू करनी होगी। भाजपा नेताओं के निशाने पर कई थानाध्यक्ष हैं और उनके सामने मामले भी पेश होंगे। माना जा रहा है कि कुछ थानाध्यक्षों की करतूत के साक्ष्य भी हैं, शहर में कुएं में डूबने से मौत मामले में शहर कोतवाली की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो करनैलगंज के कोतवाल भी निशाने पर हैं। उनके विरुद्ध तो एएसपी ने रिपोर्ट भी दे रखी है। वजीरगंज थानाध्यक्ष की कुर्सी खाली है तो कुछ और थाने के मामले उठ सकते हैं। वर्ष 2011 बैच के आईपीएस शैलेश कुमार पांडे झारखंड प्रदेश के निवासी हैं और बरेली से पहले व जौनपुर, बस्ती व संतकबीर नगर के कप्तान रह चुके हैं। संतकबीर नगर में वह दो बार रह चुके हैं। अपनी कार्यशैली से आम लोगों के बीच अच्छी पहचान और पकड़ बनाने के लिए चर्चित हैं। पुलिस की मौजूदा स्थिति में सुधार भी दिखेगा। उन्होंने अमर उजाला से फोन पर बातचीत की और कहा कि उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार व अपराध में जीरो टालरेंस नीति होगी। आम जनता व पीड़ितों के साथ न्याय करने के साथ ही कोरोना संकट में लोगों को जागरूक करने पर जोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed