फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SSO caught taking bribe of eight thousand rupees in the name of electricity connection

Gonda News: बिजली कनेक्शन के नाम पर आठ हजार की घूस लेते पकड़े गए एसएसओ

Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
SSO caught taking bribe of eight thousand rupees in the name of electricity connection
आरोपी एसएसओ।
झंझरी (गोंडा)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोंडा टीम ने बुधवार को बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर आवास विकास विद्युत वितरण खंड-प्रथम के एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) (टीजी टू) अम्ब्रेश श्रीवास्तव को आठ हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। पूछताछ में एक अवर अभियंता का भी नाम आया है। आरोपी एसएसओ के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोंडा टीम के प्रभारी धनंजय सिंह से धानेपुर के रेतवागाड़ा चिड़ियापुर निवासी संजीव कुमार शुक्ला ने एक एसएसओ पर विद्युत कनेक्शन के एवज में रुपये मांगने की शिकायत की थी। इस पर टीम में शामिल उपनिरीक्षक राम सहाय यादव, मुख्य आरक्षी प्रिंस सिंह, अनुराग शुक्ला, अनिल यादव व राजकुमार ने बुधवार दोपहर एसएसओ को मनकापुर बस स्टैंड के पास यशमय इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक सैलून पर आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी एसएसओ अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली अकबरपुर के मकान नंबर 134 अकबरपुर तमसा मार्ग के निवासी हैं। गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें कोतवाली लेकर पहुंची।
विज्ञापन

टीम के प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में एसएसओ ने बताया कि इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम आवास विकास के जेई जितेंद्र मिश्रा की भी संलिप्तता थी। जेई ने एसएसओ को यह काम सौंपा था। शिकायतकर्ता ने दोनों से बात की थी। इसके बाद पैसा देने की बात तय की गई थी। तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल नगर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए एसएसओ अम्ब्रेश श्रीवास्तव को कोतवाली लाया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने किया हंगामा
गिरफ्तार किए गए एसएसओ अम्ब्रेश श्रीवास्तव को कोतवाली लाने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने एसएसओ से मिलने व उनको मीडिया के सामने बयान देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। यह देख कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली परिसर से बाहर कर दिया।


जिले में पहले भी रिश्वत लेने के आरोप में हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
- 9 जनवरी 2025 को पड़रीकृपाल के सचिव विजय कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप मेें पकड़ा गया था।

-14 नवंबर 2024 को पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा सेक्शन में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) व ट्रैक डिपो प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा को सीबीआई ने 50 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा।

- 9 अगस्त 2024 को एंटी करप्शन टीम ने सीएचसी तरबगंज में तैनात ब्लॉक लेखा प्रबंधक (बीएएम) बीएएम रामप्रकाश मौर्य को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा।

-15 सितंबर 2023 को इटियाथोक कस्बे में एंटी करप्शन टीम ने मेहनौन विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) संतोष कुमार मंडल को दस हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा।

- 15 मई 2024 को जिले की 30 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्लाटून कमांडर सूबेदार राम केवल सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

- 27 फरवरी 2024 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक धर्मेश राय को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed