{"_id":"5f0356898ebc3e42e827abc9","slug":"speed-up-mnrega-works-so-that-migrants-get-jobs-gonda-news-lko529498179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्यों को दें गति ताकि प्रवासियों को मिले रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्यों को दें गति ताकि प्रवासियों को मिले रोजगार
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर परिसर में एक पार्क की आधारशिला रखी। पौधरोपण करने के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधान रोजगार सेवक व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक के समय तकनीकी अधिकारी उपवन कमल अवकाश पर थे, किसी सज्जन के अन्त्येष्टि में शामिल होना बताया गया। बैठक में विकास कार्यों से संबंधित लोगों को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि अपने कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि शौचालयों तथा कायाकल्प योजना के तहत सभी विद्यालयों में बनाए गए शौचालय उपयोग लायक बनाए जाएं। कहा कि यदि इन कार्यों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक मुख्यालय के सरयू सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों तथा ग्राम विकास अधिकारीयों से कहा कि जिले में बह रही महत्वपूर्ण मनवर नदी के उद्धार का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
शेष 50 प्रतिशत कार्य शीघ्र पूरा कराएं। उन्होंने उपस्थित लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि नरेगा का कार्य अच्छा चले इसलिए मजदूरी के भुगतान का रेशियो 99 प्रतिशत पहुंच गया है। इससे मजदूरों की सुलभता में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए। सामुदायिक शौचालय का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना में अधिक से अधिक प्रवासियों को लगाया जाए। तालाबों के सुंदरीकरण में बाकायदा सीढ़ी और बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र राम प्रजापति, एडीओ आईएसबी सीतापतिराम मिश्र, प्रभारी एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान उमेश शुक्ल शाहिद अली राजेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।