फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special trains to Mumbai and Pune will run via Gonda on Holi.

Gonda News: होली पर गोंडा होकर चलेंगी मुंबई व पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें

Sat, 21 Feb 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Special trains to Mumbai and Pune will run via Gonda on Holi.
गोंडा। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोंडा होकर मुंबई और पुणे के लिए दो जोड़ी होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से मुंबई, पुणे और मध्य भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



01079/01080 मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी का संचालन 21 फरवरी से आठ मार्च (मुंबई से) तथा 23 फरवरी से 10 मार्च (गोरखपुर से) तक प्रतिदिन 16 फेरों में किया जाएगा। 01079 गाड़ी मुंबई से रात 22:30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे गोंडा पहुंचेगी और 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01080 गाड़ी गोरखपुर से 14:03 बजे चलकर 17:00 बजे गोंडा पहुंचेगी और तीसरे दिन 00:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का एक, एसी तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान के नौ, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार तथा एसएलआरडी के दो सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी का संचालन 21 फरवरी से आठ मार्च (पुणे से) तथा 22 फरवरी से नौ मार्च (गोरखपुर से) तक प्रतिदिन 16 फेरों में किया जाएगा। 01415 गाड़ी पुणे से सुबह 6:50 बजे चलकर दूसरे दिन 12:30 बजे गोंडा पहुंचेगी और 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01416 गाड़ी गोरखपुर से 17:30 बजे चलकर 20:30 बजे गोंडा पहुंचेगी और तीसरे दिन 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का एक, एसी तृतीय श्रेणी के पांच, शयनयान के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार तथा एसएलआरडी के दो सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच और विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। गोंडा होकर चलने वाली इन ट्रेनों से जिले के यात्रियों को सीधे मुंबई और पुणे के लिए सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed