फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special train will run via Gonda

Gonda News: गोंडा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 24 Apr 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Special train will run via Gonda
गोंडा। रेल प्रशासन ने गोमती नगर–कोलकाता–गोमती नगर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (05064/05063) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोंडा होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गोमती नगर–कोलकाता स्पेशल ट्रेन (05064) 29 अप्रैल (बुधवार) को गोमती नगर से सुबह 08:40 बजे रवाना होकर 10:37 बजे गोंडा स्टेशन पहुंचेगी। फिर बस्ती, गोरखपुर आदि स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 01:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता–गोमती नगर स्पेशल ट्रेन (05063) 30 अप्रैल (गुरुवार) को कोलकाता से दोपहर 03:20 बजे चलेगी और दूसरे दिन शाम 04:17 बजे गोंडा स्टेशन पहुंचेगी। फिर शाम 6:30 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में 19 कोच लगाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed