फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special train will run from Gorakhpur to Delhi via Gonda

Gonda News: गोरखपुर से दिल्ली वाया गोंडा चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 04 Nov 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Special train will run from Gorakhpur to Delhi via Gonda
पांच नवंबर से तीन दिसंबर तक संचालन का एलान
विज्ञापन

त्योहारों की भीड़ में रेल मुसाफिरों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने त्योहारों को देखते हुए पांच नवंबर से तीन दिसंबर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। यह ट्रेन गोरखपुर से गोंडा होकर दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन होने से दिल्ली को आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। साथ ही त्योहारों में उमड़ने वाली भीड़ से भी लोगों को राहत मिल जाएगी।

दीपावली और डाला छठ पर्व को देखते हुए 5 से 3 दिसंबर के बीच में त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन (05023/ 05024) का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से प्रत्येक रविवार को शाम 8 बजकर 55 मिनट पर चलकर गोंडा रेलवे स्टेशन पर रात 11:35 बजे पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद दूसरे दिन दोपहर 12.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह से वापसी में दिल्ली से हर सोमवार को दोपहर 2.30 बजे चलकर दूसरे दिन भोर में गोंडा 4.30 बजे पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद गोरखपुर सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की काफी भीड़ हो जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed