फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers protest against Akhilesh Yadav's arrest.

Gonda News: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against Akhilesh Yadav's arrest.
गुरुनानक चौराहे व मसकनवा में धरना-प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
मसकनवा/गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। गुरुनानक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में गड़बड़ी के मामले सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

मसकनवा चौराहे पर सपा नेता संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह, विनोद शुक्ल, राजेश यादव, दीपू यादव, देवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह मोनू, जावेद मंटू, लालचंद गौतम, विजय पासवान, बृजेश यादव, जकी खान, शिव संपत सिंह, वकार खान, मतीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा-कटरा मार्ग पर लगा जाम
कटरा बाजार। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कटरा विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गोंडा-कटरा मार्ग पर धरना दिया। वहीद खान, पंकज गोस्वामी, लेखराज यादव, कुंदन गोस्वामी, मुबीन खान और संतकुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। उन्होंने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

गुरुनानक चौराहे व मसकनवा में धरना-प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

गुरुनानक चौराहे व मसकनवा में धरना-प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed