{"_id":"690257253cb7d3dc32058b77","slug":"sp-workers-angry-over-removal-of-soldiers-statue-in-sitapur-gonda-news-c-100-1-slko1028-146207-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीतापुर में सेनानी की प्रतिमा हटाने पर सपाई नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीतापुर में सेनानी की प्रतिमा हटाने पर सपाई नाराज
Wed, 29 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीतापुर जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व राज्यसभा सांसद जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू की प्रतिमा को हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जितेंद्र गौतम को सौंपा।
व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू की प्रतिमा को 27 अक्तूबर को सरकार के इशारे पर प्रशासन ने बिसवां के बड़े चौराहे से हटवा दिया है। यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण है। आरोप लगाया कि व्यापारी, वैश्य समाज का उत्पीड़न किया गया है।
वैश्य समाज के महापुरुष की प्रतिमा हटाने की सपाइयों ने निंदा की। उन्होंने प्रतिमा को पुन: नियत स्थान पर लगाए जाने की मांग की है। कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो समाजवादी व्यापार सभा आंदोलन करेगी। इस दौरान रणंजय सिंह, मंगली यादव, ऋषिकेश पाठक, अंकित गुप्ता, विक्की साहू, हीरालाल सागर, साबिर अली, अंकित पांडेय, अमित वर्मा, कस्तूरी यादव सहित अन्य मौजूद रहे।