फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP will struggle from road to parliament

Gonda News: सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे समाजवादी

Mon, 31 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 31 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
SP will struggle from road to parliament
सपा कार्यालय में पदा​धिकारियों संग जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन। - संवाद
गोंडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे। पार्टी पदाधिकारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बातें सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की आपात बैठक में कहीं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश यादव की फेसबुक आईडी को हैक करके भाजपा आईटी सेल ने पार्टी को बदनाम करने की नीयत से एक विवादित पोस्ट डाली। पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किए ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर दिनेश यादव को जेल भेज दिया गया। कहा कि इस कृत्य से समाजवादियों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

अरशद हुसैन ने कहा कि हम बता देना चाहते हैं कि यदि प्रशासन सत्ताधारी दल के इशारे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करता रहा तो इस सरकार से सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष होगा। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील भी की है कि किसी भी स्थिति में विवादित पोस्ट से दूर रहें तथा समाज में प्रेम और सौहार्द बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश दीक्षित, सरफराज हुसैन, विनोद श्रीवास्तव, जयचंद्र सिंह, मंगली यादव, डॉ आसिफ परवेज़, कस्तूरी यादव, लालचंद गौतम, संजय साहू, जावेद मंटू, मेराज़ अहमद, राजेश मिश्र, साहब राम यादव, वाहिद खान, अहसान अहमद, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed