फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP sounds the political bugle invoking Ahilyabai

Gonda News: अहिल्याबाई के बहाने सपा का सियासी शंखनाद

Fri, 12 Jun 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 12 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP sounds the political bugle invoking Ahilyabai
टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व कार्यक्रम मे
गोंडा। अहिल्याबाई होल्कर सम्मान कार्यक्रम के बहाने समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को टाउन हॉल में राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने का काम किया। आज उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर के दानपात्र मामले में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम का मंदिर ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग केवल दिखावटी भक्ति करते हैं। हकीकत में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ रही है।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा नेताओं की ओर से सपा मुखिया की पुत्री पर की गई कथित टिप्पणी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सम्मान की बात तो करती है लेकिन व्यवहार में उसे लागू नहीं कर पाती। डीजल आपूर्ति को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन देशों से ऊर्जा संसाधन मिलते हैं, उनके साथ संबंध बिगड़ने का असर सीधे जनता पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों से परेशान है। इस दौरान श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, जूही सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सूरज सिंह, मसूद आलम खां, संजय विद्यार्थी, प्रतिभा सिंह, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व कार्यक्रम मे

टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व कार्यक्रम मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed