फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP candidate Bhagatram also came out with the convoy

Gonda News: सपा प्रत्याशी भगतराम भी काफिला लेकर निकले

Sat, 04 May 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP candidate Bhagatram also came out with the convoy
गोंडा। कैसरगंज सीट का मुकाबला रोचक होता जा रहा है। शनिवार सुबह कैसरगंज सांसद के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने दर्जनों लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ निकलकर मतदाताओं को अपनी ताकत का अहसास कराया। दोपहर बाद इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्र का भी बड़े काफिले के साथ क्षेत्र में निकलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इन दोनों प्रत्याशियों ने काफिले के साथ रोड शो करने की अनुमति नहीं ले रखी थी। भगतराम के समर्थक ने फेसबुक पर रील पोस्ट की। भगतराम के बड़े काफिले के वीडियो के साथ- भगत नाम सुनकर फ्लावर समझा है का, फायर है फायर... रील खूब वायरल हुई। हालांकि, यह वीडियो किस दिन व किस स्थान का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article