फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Son killed his father in property dispute

पेंशन को लेकर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Son killed his father in property dispute
इटियाथोक (गोंडा)। घर की संपत्ति और पिता के पेंशन को लेकर बेटे ने अपने ही बाप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें शिक्षक पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल भाई व उसकी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर ब्रह्मचारी के मोहरमणि पांडे (75) 15 वर्ष पहले शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वह बेटे अजय पांडे के साथ रह रहे थे। रविवार की देर शाम वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी दूसरे बेटे बृजेश पांडे से संपत्ति को लेकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान तीसरा बेटा भी वहां पहुंच गया। इसी बीच एक भाई ने घर से फरसा निकाल लाया और पिता मोहर पांडे पर हमला कर दिया। घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

हमले के दौरान बृजेश पांडे व उसकी पत्नी भी चोटिल हो गईं। घटना की जानकारी होने पर पड़ोस के लोगों व परिवारीजनों ने मोहर पांडेय को जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई। वहीं बृजेश पांडेय व उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या किस बेटे ने की है यह अभी ज्ञात नहीं है। तहरीर मिलने पर ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed