फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Social Welfare Minister laid the foundation stone of the roads

समाज कल्याण मंत्री ने किया सड़कों का शिलान्यास

Mon, 23 Aug 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Social Welfare Minister laid the foundation stone of the roads
गोंडा में नवाबगंज के कृष्ण अवनि इंटर कालेज मैनपुर में सड़कों को शिलान्यास करते समाज कल्याण मंत्? - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री तथा सांसद गोंडा ने क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए कई सड़कों की सौगात दी जिसे प्रमुखता के साथ विकसित कर आवागमन को सुगम बनाया जा सके।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के कृष्ण अवनि इंटर कॉलेज मैनपुर के सभागार में सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति, शास्त्री, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता पांडेय ने सड़कों के निमार्ण व मरम्मत का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मैनपुर गांव के कृष्ण अवनि इंटर कॉलेज के सभागार मे भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह व प्रदेश की महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता पांडेय ने सात सड़कों के निर्माण व मरम्मत के शिलापट्ट का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ध्यान दें अगर सड़कें समय के अंदर नहीं बनीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह ने प्रदेश व केंद्र सरकार की कार्यों को गिनाया। उपस्थित दोनों मुख्य अतिथियों का प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता पांडेय ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अमरनाथ पांडेय राम लग्न पांडेय सुनील चतुर्वेदी, अखिलेश त्रिपाठी, रतनदेव तिवारी, इंद्र भूषण पाठक, अमित पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed