{"_id":"63daa71236a30a426040ff9a","slug":"so-that-no-police-personnel-remains-under-stress-station-in-charge-will-take-care-of-well-being-gonda-news-c-13-1-72787-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ताकि तनाव में न रहे कोई पुलिस कर्मी, थाना प्रभारी लेंगे कुशल क्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ताकि तनाव में न रहे कोई पुलिस कर्मी, थाना प्रभारी लेंगे कुशल क्षेम
Wed, 01 Feb 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एसपी आवास पर तैनात सिपाही अभिषेक यादव की मौत के मामले में चल रही जांच में जो तथ्य सामने आए हैं। जांच के अनुसार पढ़ाई में तेज होने के बाद भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल न होने के पीछे वह माइग्रेन को ही मुख्य वजह मानता था। सिर दर्द से परेशान होकर उसने सरकारी असलहे से जान दे दी। फिलहाल, पुलिस अधिकारी अब सतर्कता बरत रहे हैं।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि अभिषेक के साथ रहने वाले पुलिस कर्मियों व परिजनों से हुई बातचीत में और कोई तथ्य सामने नहीं आया है। मोबाइल की भी जांच की गई। वाट्सएप चैट से लेकर अन्य बिंदुओं को खंगाला गया लेकिन, अन्य कोई प्रकरण सामने नहीं आया है।
एसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को तनाव से बचाने के लिए काम किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को कहा गया है कि शाम के समय होने वाली गणना में वे पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ उनका कुशल क्षेम भी जानने का प्रयास करें। किसी को कोई समस्या आती है तो तत्काल उसे संबंधित पुलिस अधिकारी के संज्ञान में लाकर उसका निस्तारण कराएं। एसपी ने बताया कि थाना स्तर पर सैनिक सम्मेलन किया जाएगा। इसमें पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया जाएगा।