फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six people sick from diariya

डायरिया से छह लोग बीमार

Tue, 01 Sep 2015 10:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड छपिया के बभनीखास गांव में सोमवार देर शाम उल्टी-दस्त से छह लोग बीमार हो गए। सूचना पाकर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों का गांव में ही प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद पीड़ित परिवारों को क्लोरीन टेबलेट का वितरण करने के साथ ही गांव में दवाओं का भी छिड़काव कराया।
विज्ञापन


बभनीखास गांव में रहने वाले मनोज (25) पुत्र घिर्राऊ को देर शाम अचानक उल्टियां होने लगीं। इसके बाद देखते ही देखते उसके पिता घिर्राऊ (50), घिर्राऊ की पुत्री रूबी (15) को भी उल्टी-दस्त होने लगे।  जबकि गांव के अन्य लोगों में मधु (25) पत्नी विष्णु, मेहीलाल (28), रागिनी (25) सहित गांव के कुछ और लोग भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान शिवकुमार ने तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे चिकित्साधिकारी डॉ .एम अख्तर व एएनएम पुष्पा मिश्र सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रूबी पुुत्री घिर्राऊ की हालत गंभीर होने पर उसके परिवारीजन उसे बस्ती लेकर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री के कारण दूषित जल से आए दिन उनकी तबीयत खराब होती रहती है।


जमुनहा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. एम अख्तर ने बताया कि नल का पानी दूषित था, जिसके कारण उल्टी-दस्त की दिक्कत लोगों को हुई थी। फिलहाल बीमारी पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed