{"_id":"6898dba15a4ebeb6630e4dc9","slug":"six-miscreants-who-robbed-a-bank-officer-arrested-gonda-news-c-100-1-gon1003-142157-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बैंक अधिकारी को लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बैंक अधिकारी को लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार
Sun, 10 Aug 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/टिकरी (गोंडा)। गोंडा के नवाबगंज के अकबरपुर में बीते 28 जुलाई को बैंक अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह को लूटने वाले गिरोह के छह बदमाशों को शनिवार को अयोध्या की छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, नकली पिस्टल, चोरी के आठ मोबाइल फोन, बाइक व लूट का माल बरामद किया है।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अयोध्या की छावनी पुलिस के साथ बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी। छावनी पुलिस ने शनिवार को अयोध्या के दशरथ कुंड पाठक पुरवा निवासी दिलीप मौर्य, अजय कुमार निवासी देवकाली अयोध्या, कृष्णा यादव निवासी रामपुर भगन बीकापुर अयोध्या, रीशू कुमार निवासी सनेथू थाना पूरा कलंदर अयोध्या, अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी श्रीराम पुरम कॉलोनी देवकाली बाईपास, सौरभ निवासी दर्शन नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी व बस्ती जिले में कई लोगों को गाड़ी में लिफ्ट देकर लूटपाट करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।