{"_id":"651869c66f23b7a99f02dbe4","slug":"six-civil-bar-candidates-filed-nomination-papers-on-the-second-day-gonda-news-c-100-1-gon1002-5203-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दूसरे दिन सिविल बार के छह प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दूसरे दिन सिविल बार के छह प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र
Sun, 01 Oct 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्र दाखिले के दूसरे दिन शनिवार को वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए एक, उपाध्यक्ष के लिए एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर दो समेत कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामकरन मिश्र ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्र दाखिले के दूसरे दिन वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए शिवकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए अभय कुमार मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अभय कुमार तिवारी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अशोक कुमार पांडेय व आनंद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अध्यक्ष ने बताया कि एल्डर कमेटी के सदस्य महताब नारायण सिंह, श्रीचंद्र श्रीवास्तव, ओंकारनाथ दूबे और गंगा प्रसाद मिश्र की उपस्थिति में नामांकन कार्य संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच व निस्तारण होगा। मतदान 10 अक्तूबर को होगा।