{"_id":"6123e16f8ebc3e79b74f8f4f","slug":"sisters-tie-the-cord-of-affection-on-the-wrist-of-their-brother-gonda-news-lko5924474171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर
विज्ञापन
23द्दस्रड्डश्च2-गोंडा में भाई को रक्षासूत्र बांधती दाक्षिता।
- फोटो : GONDA
गोंडा। भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने मंगल तिलक कर और मुंह मीठा कराकर भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया और आजीवन उनकी रक्षा का वादा किया। रविवार की सुबह बहनें स्नान करने के बाद बिना कुछ खाए अपने भाइयों के कलाई पर स्नेह रूपी राखी बांधी। जो बहनें अपने ससुराल में थीं, वे सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मायके पहुंची और भाई को राखी बांधी। वहीं भाइयों ने भी राखी बांधने के बदले में बहनों को उपहार भेंट किया। लोगों ने अपने मित्रों, रिश्तेदारों, मिलने वालों को मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक किया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। बदले में भाइयों ने सामर्थ्य अनुसार बहनों को रुपये, उपहार आदि भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। घरों पर रक्षाबंधन के गीत ‘मेरे भैया मेरे अनमोल रत्न.., बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है.., सबका यह कहना है एक हजारों में मेरी बहना है..’ बजते रहे। सोशल मीडिया पर बहनों के साथ सेल्फी व रक्षाबंधन के पोस्ट भरे रहे।
जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
इटियाथोक (गोंडा)। क्षेत्र में रविवार को रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन का त्यौहार त्योहार मनाने के लिए दूर-दूर से भाई-बहनों के घर पहुंचे। वहीं कई बहनें भी अपने भाइयों के घर राखी बांधने के लिए पहुंचीं। लोगों ने सबसे पहले मंदिरों में पहुंचकर भगवान को राखी बांधी। इसके बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सोमवार को पूरे दिन राखी बांधने का मुहूर्त रहा। इसलिए बहनों को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ा। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों के सुरक्षा का वचन दिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। इटियाथोक क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व जन्माष्टमी तक चलेगा। त्योहार के चलते बसों में भारी भीड़ रही। वहीं कई लोग बसों में भीड़ होने के चलते दोपहिया वाहनों से राखी बंधवाने के लिए बहनों के घर पहुंचे। इसके अलावा मिठाइयों की खरीददारी जमकर हुई। सभी बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। पूर्णिमा होने के चलते लोगों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया। परसपुर में प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा परसपुर सेंटर पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के अनेक लोग शाखा पर पहुंच शाखा संचालिका ब्रह्मकुमारी अनामिका बहन के हाथों रक्षा सूत्र बंधवाया। इस अवसर चेयरमैन प्रतिनिधि परसपुर वासुदेव सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, राजदेव शुक्ला, शारदा शुक्ला, डॉ. एससी तिवारी आदि ने सेंटर पर पहुंच बीके अनामिका बहन से राखी बंधवाई।
पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर दिया पार्यावरण संरक्षण का संदेश
गोंडा। जिले में रविवार को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर उम्र का शतक लगाने वाले विरासत वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए वन विभाग ने विकासखण्ड झंझरी के बह्मदेव स्थल परेड सरकार में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने वट वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ग्रामीणों को वन संरक्षण का संदेश दिया तथा संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर्व ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला व आध्यात्मिक रहस्य को प्रकाशित करने वाला तथा भाई-बहन के रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला परमात्मा का उपहार है। उन्होंने कहा कि आज वन संरक्षण की आवश्यकता बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महसूस की जा रही है। पर्यावरण असंतुलन का सबसे बड़ा कारण वन क्षेत्रों में तेजी कमी होना ही है। वन संरक्षण की महत्ता प्रासंगिक हो गई है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें रक्षाबंधन के अवसर पर वन संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।