फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sisters sought brothers' long life

बहनों ने टीका कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Mon, 16 Nov 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Sisters sought brothers' long life
गोंडा में भाई-दूज की पूजा करती महिलायें। - फोटो : GONDA
गोंडा। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व सोमवार को भाई दूज के साथ संपन्न हुआ। पांच दिनों तक लोगों में त्योहारों को लेकर खासा उत्साह रहा। कोरोना संकट से मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार को रफ्तार मिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पर्व शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इन दिनों चहुं ओर त्योहारी खुशियां बिखरी रहीं। दीपावली पर शनिवार को सुबह से ही घरों में उत्सवी माहौल नजर आया। लोगों ने अपने घरों प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर बंदनवारों, फूल मालाओं और रोशनी कर सजाया।
विज्ञापन

शाम को महिलाओं ने सज-धज कर मंदिरों आस-पड़ौस के घरों में जाकर दीपदान किया। इसके बाद शुभ मुहूर्त देखकर लोगों ने सपरिवार लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर घर में सुख-समृद्धि की कामना की। अगले दिन रविवार को गोवर्धन पूजन किया और मंदिरों घरों में अन्नकूट हुए तथा शाम को सामूहिक गोवर्धन पूजा की गई। शाम ढलने के साथ ही चारों ओर जयकारे गूंज उठे। सोमवार को भाई-दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट की। त्यौहारों से शहर व कस्बे में मिठाइयां की बिक्री भी जोरों पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन में जवाबी कीर्तन पर झूमे लोग
दीपावली के दूसरे दिन लक्ष्मी पूजन समारोह समापन के अवसर पर पंडरी कृपाल के इंद्रापुर ग्राम पंचायत में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। लक्ष्मी पूजन समिति के संयोजक जटाशंकर शुक्ल ने बताया कि जबाबी-कीर्तन कार्यक्रम में इलाहाबाद से आये रणजीत राज व कानपुर से आई क्रांतिमाला की कीर्तन पार्टी ने समारोह में समा बांध दिया। कार्यक्रम में माता लक्ष्मी समेत अन्य देवी देवताओं पर आधारित पौराणिक कथाओं का संगीतबद्ध जवाब-सवाल सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष व कीर्तन कलाकार राम नरेश शुक्ल सुदामा महाराज ने बताया कि बारिश के कारण कार्यक्रम को रोककर दोनों कीर्तन पार्टियों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। कार्यक्रम में घनश्याम शुक्ला, रामजी शुक्ल, चंदन शुक्ल, हरीश, गिरीश, भुवनमणि, राहुल, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी नारायण मंदिर में समारोहों की धूम
मसकनवां । भगवान बाल स्वरूप घनश्याम महराज की जन्मस्थली छपिया धाम में दीपावली के दिन हनुमान जी की पूजा, चोपड़ा पूजन, काली चौदस, आरती के बाद दीपावली धूमधाम से मनायी गयी। निज मंदिर, जन्म स्थली मंदिर सहित पूरे मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया। रविवार दूसरे दिन मंदिर में हरिभक्तों ने स्वयं अपने हाथों से बनाकर भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया। जो भक्तों के लिये आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह हरिभक्तों ने मंदिर के सामने पवित्र नारायण सरोवर में स्नान किया व पूजा अर्चना की। छप्पन भोग के व्यंजनों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, अन्न व दूध से बने भोज्य सामग्री शामिल रहीं। दीपावली व अन्नकूट की वजह से मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया। रविवार को मंदिर में मंगला आरती, शृंगार आरती,अन्नकूट आरती के बाद सुबह 10.30 से दोपहर 03.30 बजे तक अन्नकूट के दर्शन हुये। जिसके दर्शन के लिये हरिभक्तों की भीड़ रही। सोमवार को मंगला आरती व शृंगार आरती के साथ विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोचारण के साथ भाई दूज व नूतन वर्ष का प्रारंभ हुआ। मंदिर के महंत देव प्रसाद स्वामी, स्वामी जगतगुरु प्रकाश, कोठारी विष्णु स्वामी ने सबको आशीर्वाद व प्रसाद वितरित किया।

भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम-दवात का हुआ पूजन
शहर में भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजन अर्चन की धूम रही। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त की पूजा हुई और कलम दवात का पूजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवता प्रसाद श्रीवास्तव में हुए कार्यक्रम में चित्रांक परिवार के लोगों में उत्साह रहा। पूजन कार्यक्रम में अनिल श्रीवास्वत, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव आदि रहे। पूजन कार्यक्रम पंडित बृजेश तिवारी ने विधि विधान से कराया। इसके अलावा करनैलगंज व परसपुर में अन्नकूट पर्व पर आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed