फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir, the police called me to the post and insulted me, now they are threatening me

Gonda News: साहब, पुलिस ने चौकी बुलाकर अपमानित किया, अब दे रहे धमकी

Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sir, the police called me to the post and insulted me, now they are threatening me
मनकापुर तहसील में जनसमस्याएं सुनतीं डीएम नेहा शर्मा, साथ में एसपी विनीत जायसवाल। - संवाद 
मनकापुर (गोंडा)। तहसील मनकापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की। इस मौके पर 131 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें मौके पर चार का निस्तारण किया गया। ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं।
विज्ञापन

थाना छपिया के ग्राम जालेपुर निवासी राकेश कुमार सिंह ने शिकायत की कि जमीन के विवाद के मामले में विपक्षियों से मिलीभगत करके हथियागढ़ पुलिस चौकी प्रभारी ने चौकी पर बुलाकर अभद्रता करते हुए अपमानित किया। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। एसपी विनीत जायसवाल ने सीओ को मामले में जांच करने के निर्देश दिए। भिटौरा उपाध्याय पुरवा निवासी घनश्याम ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से पन्नी लगाकर परिवार सहित निवास करता है, प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। डीएम ने बीडीओ को आवास दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम समसापुर निवासी डीके पांडेय ने शिकायत की कि ग्राम अमवामाफी में अपने बैनामे की भूमि पर मकान बनाना चाहते हैं। विपक्षी महिलाओं के साथ आकर विवाद करने लगते हैं। एसपी ने कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना छपिया के ग्राम पिपरा खुर्द की मनमती ने शिकायत की कि उसकी भूमि पर जामुन का एक पेड़ लगा हुआ था जिसे गांव के ही पिंटू ने काट कर गिरा दिया है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम किशुनदास निवासी अमित कुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया कि वह बेटे अभिजीत आरोही के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लाॅक पर गए तो सचिव ने रिश्वत मांगी। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि तत्काल जन्म प्रमाणपत्र जारी किया जाए तथा आरोपी सचिव के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। इस मौके पर बीएसए अतुल तिवारी, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, डीडीओ सुशील कुमार, एसडीएम यशवंत राव, तहसीलदार सत्यपाल सिंह, सीओ राजेश सिंह, बीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव, कोतवाल मनोज कुमार पाठक मौजूद रहे।



गोवंशों को कराएं संरक्षित
कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष पंचम राम ने जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर कहा कि मनकापुर बाजार में रेलवे क्रॉसिंग, कोतवाली मनकापुर के सामने, मूसेगंज, भिटौरा तथा मनकापुर-नवाबगंज मार्ग अन्य रास्तों पर गोवंशों का झुंड शाम से देर रात तक बैठा रहता है। इससे आवागमन बाधित रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही किसानों की फसलों का नुकसान भी होता है। गोवंशों को पकड़वाकर नजदीकी गोशाला में संरक्षित कराया जाए।







बैनामे की भूमि पर कब्जा नहीं करने दे रहे दबंग

तरबगंज (गोंडा)। बेलसर लौव्वा टेपरा के दुर्गानगर निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग सत्यनरायन ने बताया कि पूर्व के निवास निहालपुर में स्थित घर का बिजली कनेक्शन कटवाने के लिए वह दस माह से बिजली दफ्तर व तहसील का चक्कर काट रहा है। बिल बढ़ता जा रहा है जबकि घर पर कोई रहता भी नहीं है। धनौली निवासी रामधनी ने बताया कि बिना किसी चकमार्ग के ही ग्रामप्रधान व उनके प्रतिनिधि ने जबरन उसके जमीन में सड़क पटाई करवा दी व अब खड़ंजा भी लगवा रहे हैं। समाधान दिवस में कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।। करनैलगंज संवाद के अनुसार करनैलगंज तहसील में उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने सुनवाई की। इसमें 82 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। मौके पर राजस्व निरीक्षक लेखपाल और पुलिस की टीम ने छह मामलों का निस्तारण कराया। सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं। करीब एक दर्जन से अधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन पाए गए। एसडीएम ने सभी शिकायतों को तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed