Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Silence in the vehicle market, customers are not reaching even after the offer

वाहन बाजार में सन्नाटा, ऑफर के बाद भी नहीं पहुंच रहे ग्राहक

Sat, 19 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Silence in the vehicle market, customers are not reaching even after the offer
गोंडा के सरकुलर रोड स्थित हीरोहोंडा शोरुम में धनतेरस पर बाइक की बुकिंग कराते लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। धनतेरस करीब आने से बाजार में वाहन व अन्य शोरूम सज कर तैयार हैं। कार व बाइक शोरूम के डीलर्स ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। वाहन बाजार में इस बार आर्थिक सुस्ती का असर दिख रहा है। कार व बाइक वाहनों की बुकिंग तो धीरे-धीरे शुरू हुई है लेकिन अभी खरीद नही हो रही है। वाहन बाजार में ग्राहकों की आवक नही है। वाहन के सजे धजे शोरूमों में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

कारोबारियों को धनतेरस व दीपावली पर खरीद फरोख्त में तेजी आने की उम्मीद है। इस बाजार बाजार के कुछ कारोबारियों की माने तो करीब 30 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। पिछले साल वाहनों का कारोबार 50 करोड़ रुपये से अधिक रहा। बाजार के जानकारों की माने तो नोट बंदी व जीएसटी के असर से कारोबार पर देर से असर पड़ा है। इसका असर कब तक रहेगा कुछ कहा नही जा सकता है। जिले में अभी तक वाहन बाजार के शोरूमों की हालत देख कर तो लगता है कि इस बार दीपावली पर आर्थिंक मंदी का असर रहेगा।
विज्ञापन

शोरूम पर मात्र एक कार की हुई बुकिंग
जिले के टाटा कम्पनी के श्री देव व्हील्स पर शनिवार को सन्नाटा दिखा। पहले धनतेरस से पहले शोरूम पर भीड़ दिखती थी। टाटा मोटर्स कम्पनी की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने वाले ऑफर का ऐलान किया है। कम्पनी ने टियागो,टिगोर व नेक्सॉन कार को इस साल भी ग्राहकों की पंसद को देखते हुए फोकस में रखा है। आर्थिक मंदी को देखते हुए कम्पनी की ओर से इस साल अपने शोरूम में अपनी चर्चित कारों के मॉडल की रेंज रखी है। अभी तक मात्र एक कार की बुकिंग हुई है। ब्रांच मैनेजर शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मार्केट में जिन कारों की मांग है वह सभी कारें शोरूम पर मौजूद हैं। ग्राहकों को दीपावली पर ऑफर में 50 से 60 हजार रुपये तक की छूट दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तो बुकिंग बढ़ी नही है लेकिन धनतेरस करीब आने पर इसमें तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि टियागो,टिगोर के अलावा नेक्सॉन की कार कई आकर्षक कलर में मौजूद है। उन्होंने बताया कि इन कारों की कीमत छह से दस लाख रुपये के आकर्षक कीमत में बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर छूट का ऑफर फिर भी सन्नाटा
नगर के होंडा बाइक के शो रूम पर शनिवार को सन्नाटा रहा। धनतेरस करीब होने के बावजूद वाहन की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों की आमद नही है। कम्पनी की ओर से कई रेंज की कई मॉडल की बाइक का स्टॉक डीलरों को दिया गया है। डीलर ने शोरूम को सजाकर वाहनों को ग्राहकों को आकर्षित करने के खड़ा किया है। होंडा बाइक कंपनी की ओर से इस बार दीपावली पर शाइन लिमिटेड एडीशन नाम की बाइक व एक्टिवा लिमिटेड एडीशन नाम की स्कूटी लॉंच की है। शाइन बाइक की कीमत 73 हजार रुपये व स्कूटी की कीमत 70,500 रुपये है। इस बार बाइक बाजार में मंदी का असर साफ दिख रहा है कि कम्पनी की ओर से त्यौहारी सीजन में भी अभी तक कोई ऑफर नही दिया गया है। लेकिन डीलर्स की ओर से एक बाइक की खरीद पर ग्राहकों को 1100 रुपये का ऑफर का ऐलान किया गया है। शोरूम के सेल्स अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धनतेरस पर मात्र दो बाइक की बुकिंग हुई है।
कार बुकिंग पर सोने का सिक्क ा देने का ऑफर
टाटा कंपनी की कार की बुकिंग पर सोने का सिक्का दिये जाने का ऑफर है। टाटा कार के अधिकृत डीलर्स श्री देव व्हील्स पर टाटा की सभी गाडिय़ा उपलब्ध होने का दावा किया गया है। टाटा मोटर्स के जनरल मैनेजर मातेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राहकों को कार की बुकिंग पर एक ग्राम सोने का सिक्का दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टाटा की की गाड़ियां आरामदायक व सुरक्षित है। इसके वाहनों को लोगों की ओर से पंसद किया जा रहा है।

त्यौहार में होगी सामान्य खरीद फरोख्त
मार्केट में अभी पैसे की कमी है। जिससे अभी बाजार में सन्नाटा है। धनतेरस व दीपावली करीब आने पर बाजार में खरीद फरोख्त तेज होगी। इस बार दीपावली में करीब 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए बैंकों को ग्राहकों की सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। -दशरथी बेहरा, एलडीएम गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed