फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shrimad Bhagwat is the inspiration to fight against adverse circumstances: Dr. Khattar

विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा है श्रीमद्भागवत : डॉ. खट्टर

Sun, 14 Dec 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat is the inspiration to fight against adverse circumstances: Dr. Khattar
 मालवीय नगर ​में गीता गोष्ठी को लेकर कलश शोभायात्रा निकालती महिलाएं। -संवाद
गोंडा। मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को गीता ज्ञान गोष्ठी के रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। गीता ज्ञान प्रसार यात्रा, कलश यात्रा, यज्ञ-हवन, प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देर शाम तक भव्य आयोजन चला।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सनातन महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं हरियाणा निवासी डॉ. गौतम खट्टर ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता विपरीत परिस्थितियों का सामना कर अर्जुन की तरह अजेय कर्मयोद्धा बनने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के जनार्दन सिंह ने किया। आयोजन समिति की ओर से इं. सुरेश दूबे ने गीता गोष्ठी के 25 वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2000 से चले आ रहे इस अभियान की उपलब्धियों को साझा किया। गोष्ठी से जुड़े दिवंगत संत राजर्षि गांगेय हंस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महिम तिवारी ने कहा कि वंदेमातरम जैसे राष्ट्रवादी गीतों का विरोध हमारी सांस्कृतिक अस्मिता पर आघात है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण की ओर से अर्जुन को दिए गए संदेशों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रविरोधी शक्तियों को सशक्त उत्तर दिया जाए। जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज एवं महामंडलेश्वर डॉ. प्रेम आनंद महाराज आदि ने भगवद्गीता के विषय में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र मिश्र, चंद्रभाल मिश्र, तुलसीदास रायचंदानी, केके श्रीवास्तव, अमर किशोर कश्यप, रमेश दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed