फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shree Krishna Janmashtami's boom on second day too

दूसरे दिन भी रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

Sun, 25 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shree Krishna Janmashtami's boom on second day too
गोंडा के भरत मिलाप तिराहे पर शनिवार की भगवान श्री कृष्ण की जयंती पर केक काटते श्रद्धालु। - फोटो : GONDA
गोंडा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार की शाम भी धूम रही। जगह-जगह झांकियां सजाई गई और लोगों ने केक काटकर योगेश्वर श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। अंत में प्रसाद ग्रहण कर एक दूसरे को भगवान के जन्म की बधाई दी।
विज्ञापन

भरत मिलाप तिराहे पर शनिवार की शाम झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण की महिमा का गुुुणगान करते केक काटा। इस दौरान डांस, गायन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें शगुन सक्सेना प्रथम, खुशी पटवा द्वितीय, चैतन्य तृतीय, शान्वी कसौंधन चतुर्थ, गौरी सुमन पंचम स्थान पर रही। इन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में शिवकुमार सोनी, संतोष सोनी, शैलेंद्र गुप्ता, रामचंद्र, दीपक मराठा, डबलू सोनी, सन्नू, अंकित, अमित का सराहनीय योगदान रहा। विष्णुपुरी कॉलोनी में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम में योगेश्वर श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें श्री कृष्णा की भूमिका आर्निक व भूमि ने निभाई। राधा नैना, यशोदा अर्चना, नंद बाबा सोनम, वसुदेव नितिन ने बनकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोनाक्षी, काव्या, नित्या, सुहानी ने गोपियों की भूमिका निभाकर रासलीला रचाई। आश्रम की बहन प्रमुख दिव्या बहन ने सभी श्रद्धालुओं को जन्मोत्सव की बधाई दी। चांदनी बहन की अगुवाई में अन्य बहनों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी जन्माष्टमी की धूम रही जहां श्रद्धालुुओं ने भगवान श्री कृष्ण के भक्ति रस में भीगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed