{"_id":"6abea53f91e5c784ad0b06b0","slug":"shortage-of-poles-hinders-restoration-of-supply-gonda-news-c-100-1-gon1003-167127-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खंभों की कमी बनी आपूर्ति बहाली में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खंभों की कमी बनी आपूर्ति बहाली में बाधा
Thu, 01 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आंधी-बारिश के आठ दिन बाद बृहस्पतिवार को भी जिले के सैकड़ों गांवों में बिजली संकट है। 12 हजार से अधिक खंभे टूटने और बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली बहाली के काम में विलंब हो रहा है।
विद्युत भंडार खंड के एक्सईएन पीसी राम ने बताया कि अब तक 8051 खंभों की मांग मिली है। अवर अभियंताओं की मांग पर 1500 से अधिक खंभे उपलब्ध कराए जा चुके हैं। स्टोर में फिलहाल 200 से 250 खंभे हैं। अयोध्या, बहराइच और बड़हलगंज से भी खंभे मंगाए जा रहे हैं।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि चार पावर हाउस को छोड़कर सभी चालू हो गए हैं। बृहस्पतिवार रात तक देवीपाटन मंडल के सभी 114 उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य है। इसके बाद एलटी लाइनों की मरम्मत कर गांवों में आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।