{"_id":"5702a5ac4f1c1bc858c81104","slug":"shops-laid-off-jewelry-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराफा एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलनरत सराफा व्यवसायियों ने सोमवार को शहर में घूम-घूमकर दुकानें बंद कराईं और रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। उधर, इसी मामले को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने छह अप्रैल को चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिवनाथ रस्तोगी ने बताया कि अध्यक्ष शिवकुमार सोनी की अगुवाई में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामसिंह के साथ बाजार में घूम-घूमकर दुकानें बंद कराईं। इसके बाद मांगों को लेकर विरोध रैली निकाली गई, जो लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज तिराहा होते हुए कचहरी परिसर पहुंची।
यहां वित्त मंत्री के विरोध में नारे लगाते हुए सराफा व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर अरविंद सोनी, लल्लन सोनी, भइयालाल सोनी, शिवराजसिंह, दिनेश सोनी, विनय सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित सोनी की अगुवाई में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें छह अप्रैल को चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश सोनी, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। बलरामपुर में भी सराफा व्यवसायियों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल ने भी कमर कस ली है।
सोमवार को जिले के सभी नगरीय व ग्रामीण बाजारों में सराफा व्यवसायियों के साथ व्यापार मंडल के साथियों ने भी दुकाने बंद कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग पर अड़े सराफा व्यापारियों व व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का बिगुल बजाया है।
बंदी के चलते नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को जरूरी सामानों की खरीदारी करने में काफी दिक्कतें आईं।
सोमवार को सराफा एसोसिएशन व व्यापार मंडल के पदाधिकारी आनंद अग्रवाल, शफीक अहमद, सौम्य अग्रवाल, शिवभूषण, रघुवीर, सलमान शाह, राजू, विनोद व सुदामा आदि ने बलरामपुर नगर में भ्रमण कर सभी दुकानों को बंद कराया।
दुकानदारों ने भी सराफा व्यापारियों के समर्थन में अपनी-अपनी दुकाने पूरे दिन बंद रखी। सराफा व्यापारियों का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी लागू होने से छोटे व लघु उद्यमियों के कारोबार पूरी तरह से ठप हो जांएगे।
मांगे पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेेतावनी दी गई। उतरौला नगर में भी उत्पाद कर के खिलाफ व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। सराफा व्यापारी प्रदीप कुमार, अंकुर गुप्ता, देवानंद व रामजी आदि ने दुकाने पर कारोबार ठप रखा।
तुलसीपुर में मंत्री अरुण देव आर्य, अध्यक्ष रामजी आर्य, महामंत्री रूपचंद्र, श्याम, पाटेश्वरी प्रसाद, बंटू, अनुराग आदि सराफा व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
कारोबारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार संतोष कुमार सौंपा। गैसड़ी बाजार, पचपेड़वा, महराजगंज, हरैया, शिवपुरा, ललिया, मथुरा बाजार, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज सहित तमाम ग्रामीण बाजारों में भी बंद का असर पाया गया। ग्रामीण बाजारों में भी व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।