फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shift wise flying squad activated for arrest

Gonda News: धरपकड़ के लिए शिफ्टवार उड़न दस्ते सक्रिय

Mon, 18 Mar 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shift wise flying squad activated for arrest
गोंडा। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पूरी सख्ती से अनुपालन कराने के लिए गठित उड़नदस्ता पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

दस्ते के सदस्यों की पैनी नजर नकदी व अवैध शराब की धरपकड़ पर रहेगी। टीम के सदस्य तीन शिफ्टों में काम करने के साथ 24 घंटे अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।
डीएम स्तर से इनके प्रभारियों की तैनाती भी कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभावार गठित दस्ते में तीन-तीन अफसरों को शामिल किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने मेहनौन विधानसभा में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, डाॅ. जावेद आलम और डॉ. राकेश कुमार तिवारी, गोंडा विधानसभा में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह एवं डॉ. निशांत यादव, कटरा बाजार विधानसभा में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नजमुल इस्लाम, डाॅ. शिव प्रकाश, डाॅ. प्रभात कुमार गौतम व करनैलगंज विधानसभा में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुणेंद्र सचान, डॉ. विक्रम एवं डॉ. विजय बहादुर को शिफ्टवार उड़नदस्ता प्रभारी पद पर तैनात किया है।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने चेताया है कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की शिथिलता बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed