फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shankaracharya will accept the request of the Deputy Chief Minister: Jagadambika Pal

उपमुख्यमंत्री का आग्रह स्वीकार करेंगे शंकराचार्य: जगदंबिका पाल

Sat, 24 Jan 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya will accept the request of the Deputy Chief Minister: Jagadambika Pal
गोंडा। सिद्धार्थनगर के भाजपा सांसद जगदंबिका पाल शुक्रवार रात गोंडा के निजी लॉन में भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज सहित कई अन्य मामलों पर खुलकर अपनी बात कही। सांसद ने माघ मेले में स्नान विवाद को लेकर कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हमारे आदरणीय हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनसे आग्रह किया है कि माघ मेले में स्नान जरूर करें। उन्होंने विश्वास जताया कि शंकराचार्य स्नान अवश्य करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी के सवाल पर सांसद ने कहा कि हाल ही में आयोजित आर्थिक सम्मेलन में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात की। इस पर ट्रंप ने कहा कि नरेंद्र मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं और भविष्य में उनसे अच्छी डील होगी। सांसद ने इसे सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि ट्रंप की धारणा यह दर्शाती है कि भारत और प्रधानमंत्री मोदी विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed